• Sign up
  • ‎What is Shvoong?‎
  • Sign In
    Sign In
    Remember my username Forgot your password?

Summaries and Short Reviews

.

Shvoong Home>Arts & Humanities>Film And Theater Studies>'Jodha Akabar' aur "Mugale Aajam!'...tulana na karen! Summary

.

'Jodha Akabar' aur "Mugale Aajam!'...tulana na karen!

Article Summary by: ambalika     

Original Author: Hindustan,ambalika
फिल्म             जोधा
अकबर
और मुग़ले आज़म!...तुलना न करें!
 
 
जोधा अकबर एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जा रही है...लेकिन कुछ जानकारों का कहना है कि यह 100 प्रतिशत ऐतिहासिक फिल्म नहीं है.इस फिल्म की कहानी में कई बदलाव किए गए है. अब यह फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चल सकत है कि इसमें इतिहास के कितने असली पन्ने शामिल किए गए है.अब सबकी नज़रे इसकी रिलीज की तारीख पर ही टिकी हुई है.
 
" जोधा अकबर की रिलीज डेट बार-बार बदल रही है.क्या आप इसके रिलीज होने की अधिकृत तारीख बता सकते है?" फिल्म के प्रोडयुसर,डायरेक्टर आशुतोश गोवारीकर से सवाल पूछा गया.
 
" पहले यह फिल्म 12अक्टूबर को रिलीज होनी थी; पर काम पूरा न होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.इसके बाद एक और अड़चन आ गई...ओम शांति ओम' और 'तारे जमीं पर' फिल्में रिलीज हुई और इसकी डेट और आगे खिसक गई.बाद में मेरी तबियत के खराब चलते यह फिल्म रिलीज होते, होते रुक गई..........लेकिन अब इसकी रिलीजिंग डेट फाइनल है और यह फिल्म 15फरवरी को रिलीज हो रही है." श्री.गोवारीकर ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए जवाब दिया.
 
" क्या कोई खास वजह्?...या फिर वेलेंटाइन डे की वजह से 15फरवरी को रिलीज की जा रही है?" अगला सवाल पूछा गया.
 
" माना जा रहा है कि 6फरवरी सम्राट अकबर और जोधाबाई की शादी की साल-गिरह है...लेकिन कुछ इतिहासकार 14फरवरी भी मानते है, तो हमने एक तरह से यह फिल्म उनकी साल-गिरह को समर्पित की है!" आशुतोश गोवारीकर ने जवाब दिया.
 
" क्या आपको शुरु से 'इतिहास' विषय पसंद है?" सवाल पूछा गया.
 
" नहीं....लेकिन इतिहास मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा.पहले 'लगान' और अब 'जोधा अकबर 'के रुप में इतिहास मेरा पीछा कर रहा है." श्री.गोवारीकर हंसतें हुए जवाब देते है.
 
" फिल्म का बजट?" यह सवाल तो पूछा जाना ही था.
 
" फिल्म का बजट ऑफिशियली 40करोड़ है." आशुतोश गोवारीकर का जवाब.
 
" इस फिल्म की तुलना 'मुग़ले आज़म'से भी होगी.."
 
" मै इसके लिए तैयार हूं...हालाकि तुलना नहीं होनी चाहिए.देखा जाए तो दोनों अलग़ अलग़ पिरियड्स की फिल्में है." पट से श्री गोवारीकर की तरफसे जवाब आता है.
 
सवाल-जवाब देखते हुए अब हमारीउत्सुकता बढती जा रही है...और नज़र 15 फरवरी पर टिकी हुई है.
 
 
               
 
Published: January 23, 2008
Please Rate this Review : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.